क्राइस्टचर्च, 22 फरवरी | ऑस्ट्रेलिया ने हागले ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने जेम्स  पैटिनसन (29-3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दूसरी पारी में 121 रनों पर ही कीवी टीम के चार विकेट गिरा दिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 14 रन पीछे है। दिन का खेल ख्रत्म होने तक केन विलियमसन 45 और कोरी एंडरसन 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

पहली पारी की तुलना में 135 रनों से पीछे चल रही न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्टिन गुपटिल (0) आठ रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इसके बाद टॉम लाथम (39) ने विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। लाथम 66 के कुल स्कोर पर जेम्स  पैटिनसन का शिकार हुए। हेनरी निकोलस (2) को भी  पैटिनसन ने पवेलियन भेज कर टीम को तीसरा झटका दिया। 


यहां देखें पूरा स्कोरकार्ड


अपना अंतिम टेस्ट खेल रहे कीवी टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (25) अपनी अंतिम पारी में ज्यादा खास कुछ कर नहीं सके और जोस हाजलेवुड का शिकार बने। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  पैटिनसन ने तीन और हाजलेवुड ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले, अपने दूसरे दिन के स्कोर 363 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को एडम वोग्स (60) और नाथन लॉयन (33) ने आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की । 

Advertisement

लॉयन 438 तो वोग्स 464 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। वोग्स ने अपनी पारी में 127 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। इन दोनों के बाद टीम के विकेट एक के बाद एक गिरने और ऑस्ट्रेलियाई टीम 505 रनों पर पेवलियन लौट गई। 

ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम पर 135 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। 

न्यूजीलैंड की तरफ से निल वेगनर ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। ट्रैंट बाउल्ट को दो विकेट मिले। एंडरसन और विलियमसन को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार