क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन (James Pattinson) पर न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए शेफील्ड शील्ड के मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उलंघ्घन करने के चलते एक मैच का बैन लगाया है। इसके चलते वह 12 नवंबर को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ होने वाले मार्श कप के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।  

Advertisement

इस मुकाबले के आखिरी दिन (8 नवंबर) न्यू साउथ वेल्स के ओपनिंग बल्लेबाज डेनियल ह्यूज (Daniel Hughes) को गेंदबाजी करने के दौरान पैटिनसन ने उनके द्वारा खेले गए शॉट को रोककर स्टम्पस की तरफ गेंद मारी थी। डिफेंसिव शॉट खेलने के बाद ह्यूज रन लेने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे, फिर भी पैटिनसन ने बेमतलब थ्रो मारा,जो सीधा उन्हें जाकर लगा। इसके बाद ह्यूज काफी तकलीफ में दिखे । 

Advertisement

हालांकि पैटिनसन ने उनसे तुरंत मांफी माग ली थी, लेकिन ह्यूज उनकी इस हरकत से थोड़ा नाराज नजर आए। 

पैटिनसन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 के उलंघ्घन का दोषी पाया गया है। जो एक मुकाबले के दौरान अनुचित और खतरनाक तरीके से एक खिलाड़ी के पास गेंद थ्रो करने से जुड़ा है। उन्हें लेवल 2 के अपराध का दोषी पाया गया है। एक मैच के बैन के अलावा पैटिनसन पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है।

पैटिनसन ने इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाए थे। बता दें कि उन्होंने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार