अमेरिका के भारतीय मूल के बल्लेबाज जसकरण मल्होत्रा ( Jaskaran Malhotra) ने बीते दिनों पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) के बाद जसकरण मल्होत्रा ही वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के जड़े हैं।

Advertisement

जसकरण मल्होत्रा के हर छक्के में टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह की झलक नजर आ रही थी। जसकरण मल्होत्रा युवराज सिंह की ही तरह बेबाकी से बल्लेबाजी कर रहे थे। जसकरण मल्होत्रा ने तीनों स्ंटप छोड़कर भी गेंदबाज को छक्का ही लगाया था जो दर्शाता है कि मल्होत्रा कितना बेबाक खिलाड़ी है।

Advertisement

युवराज सिंह की ही तरह जसकरण मल्होत्रा का हर एक छक्का गगनचुंबी थी। जसकरण मल्होत्रा ने इस मैच में 124 गेंदों में 16 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 173 रनों की पारी खेली थी। आलम ये था कि उन्होंने अपनी पारी के 112 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से बनाए थे। जसकरण वनडे में शतक जड़ने वाले अमेरिका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

बता दें कि हर्शल गिब्स ने 2011 में नीदलरैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनाम किया था। वहीं युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड और कीरोन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। हालांकि, युवराज और पोलार्ड ने यह कारनामा टी-20 इंटरनेशनल में किया है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार