29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में जेसन मोहम्मद वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी करेंगे। टीम के नियमित कप्तान जेसन होल्डर अपने अंकल से अंतिम संस्कार में शामिल होने वापस अपने घर बारबाडोस लौट गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट को भी टीम में शामिल किया गया है। होल्डर की गैरमौजूदगी से वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस सीरीज में अब तक उसे एक भी जीत हासिल नहीं हुई है।

उन्होंने अब तक इस सीरीज में 76 की औसत के साथ 152 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए हैं। होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वऩडे मैच में 77 रन की तूफानी पारी खेली थी और सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (176*) के साथ मिलकर 206 रन की साझेदारी की थी।

हालांकि बारिश के चलते ड़कवर्थ लुईस नियम के तहत मेहमान टीम वेस्टइंडीज से मुकाबला हार गई थी। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है। इससे पहले टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था। हालांकि एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 21 रन से जीत हासिल की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार