इंग्लैंड ने सोमवार (1 नवंबर) को शारजाह में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड 2021 के मुकाबले में श्रीलंका को 26 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। चार मैचों में इंग्लैंड की यह लगातार चौथी जीत है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम के लिए वानिंदु हसरंगा (34) और (26) ने छठे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। इस दौरान लग रहा था कि मैच श्रीलंका के पाले में जा रहा है, लेकिन जेसन रॉय और सैम बिलिंग्स की जोड़ी ने मिलकर हैरतअंगेज कैच पकड़कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

Advertisement

शानदार बल्लेबाजी कर रहे हसरंगा ने लियाम लिविंगस्टोन द्वारा डाले गए 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला। गेंद छक्के के लिए बाउंड्री के पार जाते हुए दिख रही थी, लेकिन रॉय ने अपने बाएं तरफ गिरते हुए कैच लपक ली और बाउंड्री से टकराने से पहले गेंद बिलिग्स (सब्स्टिट्यूट फील्डर) की तरफ फेंक दी। दोनों ने मिलकर इस शानदार कैच को पूरा किया। 

खतरनाक दिख रहे हसरंगा के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई और अगले 8 रनों के अंदर चार खिलाड़ी आउट हो गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर

163 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम एक ओवर बाकी रहते हुए 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार