इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले वनडे में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान को गलत साबित नहीं होने दिया। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शुरुआती 8 ओवरों में कहर बरपाते हुए सिर्फ 26 रन दिए और 5 इंग्लिश बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

इस दौरान पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया और जेसन रॉय एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। बुमराह की तेज़ स्विंग गेंद पर रॉय के बल्ले का किनारा लगा और गेंद उनकी स्टंप्स पर जा लगी। आउट होने के बाद रॉय का चेहरा देखने लायक था जबकि स्टंप्स पर गेंद लगने के बाद उन्होंने गेंद को पकड़कर फेंक दिया।

Advertisement

रॉय टी-20 सीरीज में भी फ्लॉप रहे थे और अब वनडे सीरीज में भी उनके लिए शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें बाकी बचे मैचों में भी इंग्लिश टीम का विश्वास मिलता है या नहीं। वहीं, इस मैच की बात करें तो रॉय के अलावा जो रूट और बेन स्टोक्स भी फ्लॉप साबित हुए और 0 पर ही आउट हो गए।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम को देखकर लग रहा है कि शायद उन पर अभी भी टी-20 सीरीज की खुमारी चढ़ी हुई है तभी उन्होंने अपने 5 विकेट पहले 10 ओवर में ही गंवा दिए। फिलहाल जोस बटलर क्रीज़ पर टिके हुए हैं और अगर उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला तो इंग्लैंड के लिए 100 तक पहुंचना भी मुश्किल होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार