30 जून,लंदन।सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय के बेहतरीन शतक की बदौलत चौथे वन डे मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने वन डे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत में इंग्लैंड ने कई खास रिकॉर्ड भी बनाए जो इस प्रकार हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मैच के बीच में बारिश के खलल के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 42 कर दी गई। जिसके बाद श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान 305 रन का विशाल लक्ष्य बनाया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को जीत के लिए 42 ओवर में 308 रन बनाने थे जिसमें उसने 11 गेंद बाकी रहते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।.

Advertisement

इंग्लैंड द्वारा हासिल किया गया दूसरा बड़ा लक्ष्य

308 रन इंग्लैंड द्वारा वन डे क्रिकेट में जीत के लिए हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले साल 2015 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 350 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था, जो उसका रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड के लिए दूसरी बड़ी व्यक्तिगत पारी 

जेसन रॉय ने इंग्लैंड के लिए इस मैच में 162 रन की विजयी पारी खेली। यह वन-डे क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से दूसरा बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। वन-डे क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड रॉबिन स्मिथ के नाम है। जिन्होंने साल 1993 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 167 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

केनिंगटन ओवल पर सबसे तेज शतक 

श्रीलंका के खिलाफ जेसन रॉय ने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। लंदन के केनिंगटन ओवल मैदान पर बनाया गया यह सबसे तेज वन डे शतक है। इससे पहले मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ इसी मैदान पर 76 गेंदों में शतक बनाया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार