सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर जेसन रॉय (Jason Roy) को टीम में शामिल किया है। रॉय ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर के मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

मार्श ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस लिया है। 

Advertisement

 हैदराबाद की टीम ने मार्श को 2020 की नीलामी में उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सत्र में भी वह ज्यादा समय तक बाहर रहे थे। 2010 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मार्श ने कुल 21 मुकाबले खेले हैं। उनकी जगह सनराइजर्स में शामिल हुए रॉय ने 2017 में गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था।

इसके बाद वह 2018 मेंदिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे थे। रॉय ने आईपीएल में कुल 8 मैच खेल हैं, जिसमें एक अर्धशतक की मदद से उन्होंने 179 रन बनाए हैं। हैदराबाद ने रॉय को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार