आईपीएल 2021 के 49वें मैच में सनराईजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया लेकिन ताज़ा समाचार लिखे जाने तक हैदराबाद की टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं और उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित होता दिख रहा है। 

Advertisement

हैदराबाद के फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय उनकी टीम को तेज़तर्रार शुरुआत देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वो शिवम मावी की गेंदों पर कांपते हुए नज़र आए। आउट होने से पहले रॉय ने 13 गेंदों में 10 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 76.92 का रहा।

Advertisement

जिस ओवर में रॉय आउट हुए उस ओवर में मावी ने उनके बल्ले से कुछ गेंदें छुने तक नहीं दी। आलम ये था कि रॉय फ्री हिट पर सिंगल तक नहीं ले पाए। एक युवा भारतीय गेंदबाज़ का एक इंटरनेशनल बल्लेबाज़ पर हावी होना सचमुच आंखों को आनंद देने वाला नज़ारा था।

मावी की गेंदों से परेशान होकर रॉय ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वो नाकाम रहे। गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर खड़े टिम साउदी ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी संघर्षपूर्ण पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार