भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने देशवासियों को एक बार फिर से खुश होने का मौका दे दिया है। इन दोनों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जून 2024 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

पुरुष क्रिकेटर्स में जसप्रीत बुमराह ने ये पुरस्कार जीता है जबकि महिला क्रिकेटर्स में से स्मृति मंधाना ने प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार अपने नाम किया है। ये पहली बार हुआ है कि प्लेयऱ ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटर, दोनों ही एक देश से हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये एक और पल है जिससे पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर सकता है।

Advertisement

अपनी उपलब्धि पर बात करते हुए बुमराह ने कहा कि इस स्तर पर उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करना हमेशा उनकी यादों के सबसे करीब रहेगा। ICC के हवाले से उन्होंने अन्य दो नामांकित खिलाड़ियों रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को बधाई देते हुए कहा, "मैं अपने कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज़ को उसी अवधि में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं और मैं विजेता के रूप में चुने जाने पर बहुत खुश हूं। अंत में, मैं अपने परिवार, अपने सभी साथियों और कोचों के साथ-साथ मेरे लिए वोट करने वाले प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनका समर्थन मुझे राष्ट्रीय रंगों में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करता है।"

आगे बोलते हुए बुमराह ने कहा, "मुझे जून के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है। यूएसए और वेस्टइंडीज़ में बिताए कुछ यादगार हफ़्तों के बाद ये मेरे लिए एक विशेष सम्मान है। एक टीम के रूप में हमारे पास जश्न मनाने के लिए बहुत कुछ था और मुझे इस व्यक्तिगत सम्मान को सूची में जोड़ने में खुशी हो रही है। टूर्नामेंट में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया और अंत में ट्रॉफी उठाना अविश्वसनीय रूप से विशेष है और मैं उन यादों को हमेशा अपने साथ रखूंगा।"

30 वर्षीय बुमराह ने सिर्फ़ फ़ाइनल में ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में मेन इन ब्लू के लिए एक भरोसेमंद गेंदबाज़ बने रहे। उन्होंने 8 मैचों में 8.27 की औसत से 15 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 4.18 रहा। इसलिए, अहमदाबाद में जन्मे इस तेज़ गेंदबाज़ को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार