1 अगस्त। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच मे जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदाबाजी से कहर बरपाते हुए हैट्रिक विकेट लेने में सफल रहे। जसप्रीत बुमराह भारत के तरफ से टेस्ट में हैट्रिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

जसप्रीत बुमराह से पहले टेस्ट में यह कारनाा हरभजन सिंह, इरफान पठान ने कर दिखाया है। बुमराह ने जॉन कैम्पबेल,  डैरेन ब्रावो, और शमह ब्रूक्स को लगातार 3 गेंद पर आउट कर हैट्रिक विकेट पूरा करने में सफलता पाई।

Advertisement

अपने हैट्रिक विकेट के अलावा बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेकर वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम पहली पारी में 416 रन बनाकर आउट हुई।

भारत की ओर से हनुमा विहारी ने 111 रन और इशांत शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली। दोनों की पारी के कारण ही भारतीय टीम पहली पारी में 416 रन बना पाने में सफल रही है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार