टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 37वें मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर ना सिर्फ अपने खाते में दो अंक जोड़े बल्कि बड़ी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में भी सुधार कर लिया। हालांकि, इस पूरे मैच के दौरान डगआउट में बैठे टीम इंडिया के मेंटॉर पर कैमरामैन का काफी फोकस रहा।
धोनी टीम इंडिया की बॉलिंग से काफी प्रभावित दिखे और जसप्रीत बुमराह ने जब स्कॉटलैंड की पारी का अंत किया तो धोनी को तालियां बजाते हुए देखा गया। बुमराह ने शानदार यॉर्कर से स्कॉटलैंड के मार्क वॉट को क्लीन बोल्ड किया और इसी के साथ स्कॉटलैंड की पारी का अंत भी हो गया।
बुमराह की खतरनाक यॉर्कर को देखकर धोनी खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए और कैमरामैन ने भी इन खास पलों को अपने कैमरे में कैैद कर लिया। आईसीसी ने भी इस पल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो कि फैंस काफी शेयर कर रहे हैं।
Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads
आपको बता दें कि स्कॉटलैंड ने भारत (IND vs SCO) को 86 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल (KL Rahul) ने 19 गेंदों में 6 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की आतिशी पारी खेली।