India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) भारत के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहे औऱ 32 गेंदों में दो चौकों की मदद से सिर्फ 11 रन बना पाए। चौथे दिन के खेल के पहले सत्र में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बेहतरीन गेंद से मुशफिकुर को बोल्ड कर पवेलिय़न का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

बुमराह द्वारा डाले गए पारी के 41वें की पहली गेंद मुशफिकुर के बल्ले का किनारा लेकर चौके के लिए चली गई। इसके बाद दूसरी गेंद ऑफ़ स्टंप के काफ़ी ज़्यादा बाहर गिरी गेंद, वहां से अंदर आई, रहीम को लगा कि गेंद विकेट की लाइन में नहीं जाएगी। मुशफिकुर शॉट खेलने नहीं गए और गेंद उन्हें गच्चा देकर ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। 

Advertisement

इस तरह आउट होने के बाद मुशफिकुर हक्के-बक्के काफी निराश दिखाई दिए। 

बता दें कि चौथे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन से आगे खेलने उतरी थी। दूसरे और तीसरे दिन बारिश और मैदान गिला होने के कारण एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया था। वहीं पहले दिन भी मैच तय समय पर शुरू ना होने के कारण 35 ओवर का खेल ही हो पाया था। 

चौथे दिन 98 ओवर का खेल तय किया गया और सेशन के समय भी बदलाव किया गया है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार