Jasprit Bumrah Record: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के सामने पहले टेस्ट के दूसरे दिन 13 ओवर गेंदबाज़ी की और 48 रन देकर जैक क्रॉली (04), बेन डकेट (62) और जो रूट (28) का विकेट झटका।

Advertisement

इसी के साथ अब जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की जमीन पर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 35 इनिंग में 72 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है। बता दें कि बुमराह से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के नाम दर्ज था जिन्होंने इंग्लैंड में 37 इनिंग में 71 विकेट चटकाने का कारनामा किया।

इंग्लैंड की जमीन पर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले भारतीय खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह - 35 इनिंग में 72 विकेट*

मोहम्मद शमी - 37 इनिंग में 71 विकेट

Advertisement

इशांत शर्मा - 34 इनिंग में 63 विकेट

कपिल देव - 39 इनिंग में 62 विकेट

रविंद्र जडेजा - 48 इनिंग में 61 विकेट

Advertisement

हेडिंग्ले टेस्ट का हाल

गौरतलब है कि हेडिंग्ले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 262 रन पीछे है। इंग्लैंड के लिए ओली पोप दूसरे दिन 100 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं बेन डकेट ने 62 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 147 रन, ऋषभ पंत ने 134 रन और यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार