टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम सुपर-8 मुकाबले में भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी क्यों कहे जाते हैं। वेस्टइंडीज की तेज़ रफ्तार साझेदारी को उन्होंने एक ही ओवर में तोड़ दिया। पहले शिमरोन हेटमायर फंसे, फिर रोस्टन चेज भी जाल में आ गए। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, उसे चौथी टीम के रुप में सेमीफाइनल का टिकट मिलना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

Advertisement

वेस्टइंडीज की पारी के दौरान रोस्टन चेज और शिमरोन हेटमायर तेजी से रन बना रहे थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 16 गेंदों में 34 रन जोड़ दिए थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया था।

ऐसे समय पर कप्तान ने गेंद थमाई अपने सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को। पारी का 12वां ओवर चल रहा था। ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने शॉर्ट गेंद से हेटमायर को चौंकाया। हेटमायर पुल खेलने गए, लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आई और विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई।

अभी भारतीय टीम जश्न मना ही रही थी कि उसी ओवर में पांचवीं गेंद पर बुमराह ने रोस्टन चेज को भी छका दिया और गेंद सीधा कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों में पहुंच गई। बुमराह ने अपने स्पेल में 36 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। 

हालांकि वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की। रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में नाबाद 76 रन जोड़ दिए। पॉवेल ने 19 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि होल्डर ने 22 गेंदों में 37 रन ठोके और टीम को 195 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान),  तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI) : शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार