मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मंगलवार (6 मई) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने शुभमन गिल और शाहरुख खान को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के दौरान बुमराह ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल के इतिहास में पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेथ ओवरों में 400 या उससे ज्यादा डॉट गेंद डाली है। इस मैच के बाद आईपीएल में डेथ ओवरों में बुमराह की 402 डॉट गेंद हो गई है। 

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार है, जिन्होंने डेथ ओवरों में 365 डॉट गेंद डाली है। 

बता दें कि अनफिट होने के चलते बुमराह इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे। अभी तक उन्होंने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 13 विकेट हासिल किए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने 8 विकेट के नुकसा 155 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स ने 53 रन और सूर्यकुमार यादव ने 35 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके बाद गुजरात की पारी के दौरान कई बार बारिश ने खलल डाला, जिसके बाद टीम को जीत के लिए 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला। जिसे  गुजरात ने आखिरी गेंद पर 7 विकेट गवाकर हासिल किया। कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 30 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 28 रन बनाए

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार