भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ हुई उनकी मजेदार बातचीत है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बुमराह हाल ही में अपनी पत्नी और मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन तथा बेटे अंगद के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाहर पहले से मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बुमराह वहां पहुंचे, उन्होंने विनम्रता के साथ पैपराजी से अनुरोध किया कि वे उनकी पत्नी और बेटे की तस्वीरें न लें।

Advertisement

पैपराजी ने उनकी इस इच्छा का सम्मान किया, जिसके लिए बुमराह ने बाद में उनका धन्यवाद भी किया। हालांकि बुमराह खुद कुछ तस्वीरों के लिए रुके और कैमरों के सामने पोज भी दिए। इस दौरान उनका बेहद रिलैक्स और कैजुअल अंदाज देखने को मिला। 

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दिलचस्प पल तब आया जब बुमराह ने पैपराजी से हंसते हुए कहा, “सुबह-सुबह आराम करो, नाश्ता करो।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस बुमराह की सादगी और हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

VIDEO:

गौरतलब है कि बुमराह इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। लगातार क्रिकेट खेलने के बाद उन्हें कुछ समय का ब्रेक मिला है, जिसे वह अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बुमराह ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए भी लगातार मैच खेले थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब उम्मीद की जा रही है कि बुमराह जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे। भारत को आगामी यूनाइटेड किंगडम दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो व्हाइट-बॉल सीरीज खेलनी हैं, जिसमें यह अनुभवी तेज गेंदबाज एक बार फिर टीम की अगुआई करते हुए नजर आ सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार