राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया है लेकिन अब संजू सैमसन की टीम का सामना आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस के साथ है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन एंजॉय कर रहे हैं।

Advertisement

बुमराह और सैमसन ने भारत के लिए खेलते हुए काफी समय एक साथ बिताया है। अभ्यास सत्र के दौरान, उन्हें एक दूसरे के साथ मज़ेदार बातचीत करते हुए देखा गया।रॉयल्स अनप्लग्ड पर राजस्थान रॉयल्स द्वारा जारी एक वीडियो में, जसप्रीत बुमराह कहते हैं, "बल्ले पे जसप्रीत बुमराह के स्टिकर होने चाहिए। जो भी स्टिकर है, उस पर मेरा नाम होना चाहिए। भाई बैट से टेस्ट मैच जिताया है।"

Advertisement

इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह ने जिस टेस्ट का जिक्र किया है वो पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट था जहां उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट की नाबाद 89 रन की साझेदारी की थी। बुमराह ने उस मैच में 64 गेंदों पर 34 रन बनाए थे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से करीबी हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगी। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बुमराह की काफी पिटाई हुई थी ऐसे में वो भी अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के खिलाफ बुमराह ने अपने 3.2 ओवरों में बिना विकेट लिए 43 रन दिए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार