भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसप्रीत बुमराह जल्द ही अपनी फिटनेस हासिल करके मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन वो अभी भी मुंबई इंडियंस के अगले कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Advertisement

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले दो मैच मिस करने वाले हैं जिसमें से एक मैच आज यानी 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ LSG के होम ग्राउंड, लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा और एक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार, 7 अप्रैल को MI के ही होम ग्राउंड यानी मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम में। रिपोर्ट्स की माने तो जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट होकर ही मैदान पर वापसी करना चाहते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का ये घातक तेज गेंदबाज़ जनवरी से ही अपनी बैक इंजरी से परेशान है जिस वज़ह से वो हाल ही में भारत के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी नहीं खेल पाए थे। वो साल 2025 की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के दौरान इस चोट से प्रभावित हुए थे, हालांकि अब वो काफी हद तक रिकवरी कर चुके हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब कर रहे है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर ये है कि उन्होंने वहां गेंदबाज़ी करनी शुरू कर दी है और जैसे ही बुमराह वहां अपनी फिटनेस साबित कर देंगे, उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम से खेलने की अनुमति मिल जाएगी और वो आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के साथ जोड़ जाएंगे।

ये भी जान लीजिए कि IPL 2025 में जसप्रीत बुमराह ही मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें MI ने मेगा ऑक्शन से पहले 18 करोड़ की मोटी रकम देकर रिटेन किया था। इतना ही नहीं, उन्हें साल 2013 में मुंबई इंडियंस की तरफ से ही अपना डेब्यू करने का मौका मिला था जिसके बाद से वो MI के लिए 133 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने इस दौरान 22.51 औसत और 7.30 की इकोनॉमी से 165 विकेट चटकाए हैं। यही वज़ह है वो मुंबई इंडियंस के लिए हर सीजन ही एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार