भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच पर अपना शिकंजा पूरी तरह से कस लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 12 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी भी 522 रन की दरकार है जबकि भारतीय टीम को सिर्फ 7 विकेट चाहिए। 

Advertisement

बुमराह ने दूसरी पारी में भी 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका तब दिया जब उन्होंने तीसरे दिन के आखिरी ओवर में मार्नस लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ये ऑस्ट्रेलिया की पारी का पांचवां ओवर था जिसकी दूसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने कोई शॉट ना खेलकर गेंद को जाने दिया और गेंद पड़ने के बाद अंदर आई और उनके पैड पर जा लगी।

Advertisement

इसके बाद बुमराह और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ज्यादा उम्मीद में डीआरएस लिया लेकिन उन्हें इसका कोई फायदा नहीं मिला और उन्हें आउट होकर बाहर जाना पड़ा। 

इससे पहले भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली औऱ केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया। शस्वी ने 297 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। वहीं कोहली ने 143 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा केएल राहुल ने 176 गेंदों में 77 रन का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार