Jasprit Bumrah Injured: 19 फरवरी से आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है जिससे पहले टीम इंडिया के खेमे से जुड़ी सबसे बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बैक इंजरी से चोटिल हो गए थे जिसके बाद अब वो चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं।

Advertisement

द इंडियन एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जसप्रीत बुमराह की बैक पर कोई फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उन्हें वहां सूजन हो गई है जिससे रिकवर करने के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगने वाला है। गौरतलब है कि वो मार्च के पहले हफ्ते तक फिट हो सकते हैं। यही वजह है वो चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ग्रुप स्टेज के मुकाबले शायद नहीं मिल पाएंगे।

Advertisement

सूत्र ने कहा, 'जसप्रीत बुरमाह अपने रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए जाएंगे। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नजर रखेगा और वह तीन सप्ताह तक वहीं रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वो मैच उनकी मैच फिटनेस जांचने के लिए आयोजित अभ्यास मैच हों।'

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ग्रुप ए का हिस्सा है जहां उन्हें अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं। टीम इंडिया का पहला मैच बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को होगा, जिसके बाद वो पाकिस्तान के साथ 23 फरवरी को टक्कर लेते नज़र आएंगे। इसके बाद ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होगा। इस दौरान जसप्रीत बुमराह की कमी भारतीय टीम को काफी खलेगी क्योंकि बीते समय में इस गन गेंदबाज़ ने बॉलिंग अटैक को अपने कंधे पर संभाला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार