भारत में जब सेलेब्रिटी शादियों की बात होती है तब फैंस में उत्साह की लहर दौड़ जाती है। फैंस में यह उत्साह तब और भी अधिक बढ़ जाता है जब बात किसी जाने माने क्रिकेटर की शादी से जुड़ा हुआ हो। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सप्ताह शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी जो उन्हें मिल भी गई है।

Advertisement

हालांकि, अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बुमराह की दुल्हनिया कौन बनेगी ?  वहीं, अगर अटकलों की मानें तो बुमराह मुंबई की लड़की के साथ इसी हफ्ते गोवा में सात फेरे ले सकते हैं। इसके अलावा भी दो लड़कियां है जो बुमराह की दुल्हनिया बन सकती हैं।

Advertisement

सबसे पहले बुमराह का नाम दक्षिण फिल्मों की ब्यूटी राशि खन्ना से जोड़ा गया था। इन दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी लोगों का ध्यान खींचा था लेकिन न तो राशि और न ही बुमराह ने कभी भी अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल किया। इसके अलावा एक इंटरव्यू में राशि खन्ना ने यहां तक कह दिया था कि वो बस इतना जानती हैं कि बुमराह एक अच्छे खिलाड़ी हैं और इससे ज्यादा वो कुछ नहीं जानती।

वहीं, इसके बाद बीते दिनों जसप्रीत बुमराह और साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन के लिंक अप की खबरें काफी वायरल हुई थीं। ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो किया और बुमराह ने एक के बाद एक अनुपमा के कई ट्वीट भी लाइक किए थे।

Advertisement

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह की दुल्हनिया कौन बनती है क्योंकि ये कोई भी नहीं जानता है कि बुमराह किसके साथ शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार