मुंबई, 10 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी मां दलजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए शुरुआती दिनों में पेश आने वाली मुश्किलों के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बुमराह और उनकी मां पुराने दिनों की बातें कर रही थी।

 
Advertisement

बुमराह की मां दलजीत ने कहा, "जब जसप्रीत पांच साल का था तब मैंने अपने पति को खो दिया।"

Advertisement

बुमराह ने कहा, "इसके बाद, हम कुछ खरीद नहीं सकते थे। मेरे पास केवल एक जोड़ी जूता और टी-शर्ट था। मैं हमेशा उसे धोकर दोबारा उसका उपयोग करता था। एक बच्चे के रूप में आप ऐसी कहानियां सुनते हैं कि कभी-कभी कुछ लोग आपको देखते हैं और आपका चयन हो जाता है। लेकिन मेरे मामले में यह सच में हो गया।"

दलजीत ने कहा कि पहली बार जसप्रीत को आईपीएल में खेलते हुए देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

उन्होंने कहा, "पहली बार जब मैंने उसे टीवी पर आईपीएल मैच में देखा तो मैं अपने आंसू रोक नहीं पाई। उसने मुझे आर्थिक और शारीरिक रूप से भी संघर्ष करते हुए देखा है।"

बुमराह ने कहा कि बचपन में कठिनाइयों का सामना करके ही वह मजबूत हुए। उन्होंने कहा, "वे सभी कठिन दिन आपको मजबूत बनाते हैं क्योंकि आपने मुश्किल दिन भी देखे हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार