26 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। पहले टी-20 में मिली हार के बाद बुधवार को बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। सीरीज हार टालने के लिए कोहली एंड कंपनी को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा।
Advertisement
पहले मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से दिल जीतने वाले जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर बुमराह इस मुकाबले में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
इस समय बुमराह के नाम 41 मैचों में 51 विकेट दर्ज हैं। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने 46 मैचों 52 विकेट चटकाए हैं।
गौरतलब है कि विशाखापत्तनम टी-20 मैच में बुमराह ने 4 मैचों में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।