जसप्रीत बुमराह एक ऐसा नाम जो आज किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। एक समय था जब पूरी दुनिया में विदेशी गेंदबाज़ों की तूती बोला करती थी लेकिन अब समय बदल गया है ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों के बाद अब भारत के तेज गेंदबाजों ने भी अपनी एक पहचान बना ली है।

Advertisement

बुमराह जिनका जन्म अहमदाबाद गुजरात में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अब भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की रीढ़ की हड्डी बन चुके हैं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अब बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें एक अलग गेंदबाज़ी एक्शन के साथ गेंदबाज़ी करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

बुमराह का ये वीडियो उनके अंडर-19 करियर का है जब वो अपने करियर के शुरुआती दौर में अब के मुकाबले बिल्कुल अलग एक्शन के साथ गेंदबाज़ी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बुमराह को पहचानना बेहद मुश्किल है क्योंकि वो बिल्कुल ही युवा नजर आ रहे हैं और बिल्कुल ही अलग एक्शन के साथ गेंदबाज़ी करते हुए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बुमराह का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि बुमराह एक ऐसा नाम हैं जिनकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने चार आईपीएल ट्राफियां जीती हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार