Jasprit Bumrah Record: भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले (AFG vs IND 1st T20) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के पास वो रिकॉर्ड खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है जो कि अब तक भारत के सिर्फ दो ही दिग्गज बना पाए हैं।
जसप्रीत बुमराह रचेंगे इतिहास: जसप्रीत बुमराह, दिग्गज गेंदबाज़ों में से एक हैं जो कि टी20 फॉर्मेट में भी विपक्षी बल्लेबाज़ों को एक-एक रन के लिए तरसा देते हैं। इस फॉर्मेट में बुमराह ने 7 से भी कम की इकोनॉमी से 283 मैचों में 349 विकेट निकाले हैं। खास बात ये है कि यहां से जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में महज़ एक विकेट लेकर अपने 350 टी20 विकेट पूरे कर सकते हैं।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बतौर भारतीय टी20 में अब तक सिर्फ दो ही गेंदबाज़ इस मुकाम तक पहुंच हैं। ये दो दिग्गज युजवेंद्र चहल (396 टी20 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (363 टी20 विकेट) हैं। जसप्रीत बुमराह इन्हीं की एलीट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने की कगार पर हैं।
टी20 में बतौर भारतीय सर्वाधिक विकेट
- युजवेंद्र चहल - 343 मैचों की 337 पारियों में 396 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार - 332 मैचों की 331 पारियों में 363 विकेट
- जसप्रीत बुमराह - 283 मैचों की 280 पारियों में 349 विकेट
- पीयूष चावला - 307 मैचों की 306 पारियों में 329 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 341 मैचों की 337 पारियों में 321 विकेट
T20I में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताता 32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह भारत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। गौर करें कि वो टी20 इंटरनेशनल में देश के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। उन्होंने 95 टी20 इंटरनेशनल में 121 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है। इस रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने 91 मैचों में 135 विकेट चटकाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।