India vs UAE Asia Cup 2025: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास बुधवार (10 सितंबर) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बुमराह ने अभी तक खेले गए 245 मैच की 244 पारियों में 313 विकेट हासिल किए हैं। अगर बुमराह इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 विकेट  लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविंचंद्रन अश्विन इस नंबर पर काबिज हैं, जिनके नाम 333 टी-20 मैच की 329 पारियों में 317 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

बता दें कि अश्विन हाल ही में भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 विकेट

युजवेंद्र चहल- 380 विकेट

भुवनेश्वर कुमार- 327 विकेट

Advertisement

पीयूष चावला- 319 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 317 विकेट

जसप्रीत बुमराह- 313 विकेट

Advertisement

वहीं अगर बुमराह 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर आ जाएंगे। बुमराह ने 69 पारियों में 89 विकेट लिए हैं, वहीं भुवनेश्वर ने 86 पारी में 90 विकेट लिए हैं। 

बता दें कि बुमराह इस मुकाबले से भारत के लिए इस फॉर्मेट में वापसी करेंगे। वह इससे पहले आखिरी बार इस फॉर्मेट में भारत के लिए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेले थे। फिलहाल इस लिस्ट में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में दोनों से आगे हैं। 

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार