भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। पहली पारी में 190 रनों की लीड हासिल करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी दूसरी पारी में अपना काम बखूबी करके दिखाया। हालांकि, दूसरी पारी में इंग्लैंड का बैज़बॉल भी देखने को मिला और ऐसा लगा कि भारत के लिए खतरा पैदा हो सकता है लेकिन इस खतरे को टालने का काम जसप्रीत बुमराह ने किया।

Advertisement

बुमराह ने कुछ ही गेंदों के अंतराल में दो विकेट लेकर भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया। बुमराह ने सबसे पहले खतरनाक बेन डकेट को क्लीन बोल्ड किया और भारतीय टीम को दूसरा विकेट दिलाया। हालांकि, डकेट जिस ओवर में आउट हुए उससे पहले वाले ओवर में उन्होंने डकेट को एलबीडब्ल्यू कर दिया था लेकिन अंपायर के नॉटआउट दिए जाने के बाद भारत ने रिव्यू ही नहीं लिया और बाद में जब रिप्ले में देखा गया तो पता चला कि गेंद सीधा स्टंप में लग रही थी।

Advertisement

हालांकि, भारत को ये गलती ज्यादा भारी नहीं पड़ी और बुमराह ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डकेट को क्लीन बोल्ड कर दिया। डकेट को बोल्ड करने के बाद बुमराह का जश्न देखने लायक था। बुमराह का जोशीला जश्न देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस भी जोश से भर गए। उनके इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, बुमराह इस विकेट के बाद भी नहीं रुके और अगले ओवर में उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को भी एलबीडब्ल्यू आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं और अभी भी इंग्लिश टीम भारत से 50 रन पीछे है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड यहां से इस मैच में वापसी कर पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार