भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी पीठ की चोट के लिए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। उक्त रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह को घर पर आराम करने की सलाह दी गई थी और ये कहा जा रहा था कि वो क्रिकेट के मैदान पर जल्द वापसी करते हुए नहीं दिखेंगे।

Advertisement

अब बुमराह ने खुद सोशल मीडिया पर इस फेक न्यूज़ को एक्सपोज़ करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि फेक न्यूज फैलाना आसान है और ऐसी खबरें देखकर उन्हें हंसी आती है। दरअसल, बुमराह को बेड रेस्ट दिए जाने वाले एक ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए बुमराह ने ये प्रतिक्रिया दी। मूल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बुमराह ने लिखा, "मुझे पता है कि फर्जी खबरें फैलाना आसान है, लेकिन इस पर मुझे हंसी आ गई। स्रोत अविश्वसनीय हैं।"

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस ने पिछले रविवार को बताया था कि बुमराह, जिनकी पीठ में सूजन है, को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, जहां उनकी रिकवरी पर नज़र रखी जाएगी। बुमराह की चोट की चिंताओं ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करने की अपनी योजना को एक सप्ताह के लिए टालने के लिए मजबूर किया था।

इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए शनिवार को मुंबई में मिले राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को बुमराह की फिटनेस स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने की समय सीमा रविवार है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे बढ़ाने की मांग की है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "वो (बुमराह) अपने रिहैब के लिए एनसीए जाएंगे। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन उनकी पीठ पर सूजन है। इसलिए एनसीए उनकी रिकवरी पर नज़र रखेगा और वो तीन सप्ताह तक वहां रहेंगे। लेकिन उसके बाद भी, उन्हें एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वो मैच फिटनेस की जांच के लिए आयोजित अभ्यास मैच ही क्यों न हों।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार