India Probable Playing XI For 1st Test Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st Test) गुरुवार, 19 नवंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

जसप्रीत बुमराह की वापसी: भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वो वेलिंगटन टेस्ट के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। ये लीज़ेंड बॉलर लगभग एक साल बाद टेस्ट मुकाबला खेलेगा। उन्होंने पिछले साल नवंबर में आखिरी बार टेस्ट इंटरनेशनल खेला था। बुमराह के नाम 52 टेस्ट की 99 पारियों में 234 विकेट दर्ज हैं। बुमराह की वापसी भारतीय टेस्ट बॉलिंग अटैक को मजबूत करेगी। वो न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों से हर गेंद पर मुश्किल सवाल करेंगे।

एक नए बॉलर को डेब्यू का मौका: BCCI ने गुरनूर बराड़ को Indian Test Squad में पहली बार जगह दी है। उन्हें वेलिंगटन टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। गुरनूर ने ODI में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए और वो वनडे सीरीज के Player of the Series भी रहे। गुरनूर बल्लेबाज़ी की भी काबिलियत रखते हैं। बात करें गुरनूर के लिस्ट ए करियर की तो उन्होंने 22 मैचों में 71 विकेट झटके और 318 रन बनाए। भारतीय टीम को गुरनूर बराड़ और आकाश दीप में से एक को चुनना होगा।

ऋषभ पंत भी फिट: भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो गए हैं। वो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में भारत के एक्स फैक्टर रहेंगे। 29 वर्षीय पंत ने देश के लिए अब तक 52 टेस्ट की 90 पारियों में 3725 रन बनाए हैं। वो टेस्ट में 8 शतक और 21 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़/आकाश दीप,  जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टेस्ट टीम बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार