29 अक्टूबर। भारत के चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) पर विशेषज्ञों की राय लेने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। इस चोट के कारण बुमराह कम से कम दो महीने तक भारतीय टीम से बाहर हो गए हैं। भले ही बुमराह इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उनको लेकर खबरें मिडिया में प्रसारित होते रहती हैं। गौरतलब है कि बुमराह को लेकर खबर है कि वो अगले साल जनवरी में ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। 

Advertisement

वहीं दूसरी ओर अब भारतीय टीम नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करने वाली है। इस सीरीज में एक बार फिर क्रिकेट फैन्स बुमराह को मिस करने वाले हैं। 

Advertisement

ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने फैन्स को खुशखबरी दी है। बुमराह ने एक लेटेस्ट फोटो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्टी की है जिसमें वो जिम में अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रहे हैं। इस फोटो में बुमराह ने जो कैप्शन दिया है वो दिल जीतने वाला है। बुमराह ने कैप्शन में कमिंग सून लिखा है। जसप्रीत बुमराह ने ऐसा लिखकर फैन्स को मैसेज देने की कोशिश की है कि वो जल्द टीम इंडिया में वापसी करेंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार