टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ लीग स्टेज मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस मैच के लिए फिट हो चुके हैं और वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी फिट होकर टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन अभिषेक शर्मा को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Advertisement

मुंबई में USA के खिलाफ खेलने वाले अभिषेक शर्मा पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं और नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के लिए नहीं आए। हालांकि, इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट को उम्मीद है कि अभिषेक इस मैच के लिए फिट हो जाएंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अभिषेक शर्मा के पेट में अभी भी कुछ दिक्कतें हैं, हमें उम्मीद है कि वो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

Advertisement

अगर अभिषेक इस मैच में नहीं खेलते हैं तो शायद संजू सैमसन को एक बार फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नेट प्रैक्टिस के दौरान भी संजू काफी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए जिससे ये साफ दिख रहा था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बैकअप के रूप में तैयार रखे हुए है। टेन डोएशेट ने आगे बोलते हुए कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि इस लेवल पर आपको ईमानदार और ट्रांसपेरेंट रहने की ज़रूरत है। मेरा मतलब है, जिस तरह से कार्ड गिरे हैं, मुझे लगता है कि संजू को वो सारा सपोर्ट मिला जो उसे मिल सकता था।"

अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "वो उस दौर से गुज़रा जहां हमने उसे मिडिल ऑर्डर में आज़माया और फिर जब वो टॉप पर वापस आया तो ज़ाहिर है उसे राहत मिली और बदकिस्मती से, ये लोग जिस हाई लेवल का क्रिकेट खेलते हैं, जब ईशान जैसा कोई आता है और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ में जैसा उसने किया है, तो ये साफ़ है कि पहले मैच के लिए क्या सिलेक्शन होगा। लेकिन हम ये भी समझते हैं कि शायद पांच या छह और मैच हैं जिन्हें आपको जीतना है और सभी 15 सदस्य हमारी उम्मीदों के लिए बहुत ज़रूरी हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टेन डोएशेट ने कहा, "बुमराह आज बॉलिंग करेंगे, वो 10 दिनों से बिना बॉलिंग के हैं, लेकिन वो काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और काफी बेहतर मूव कर रहे हैं, इसलिए हम देखेंगे कि उनकी ट्रेनिंग कैसी रहती है और टीम को एक साथ लाते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार