इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पारी का 84वां ओवर करने आए और इस ओवर में उन्होंने 35 रन लुटा दिए। यह टेस्ट में किसी भी गेंदबाज द्वारा डाला गया सबसे महंगा ओवर है। 

Advertisement

ब्रॉड के इस ओवर में बुमहार ने चार चौके और दो छक्के जड़े औऱ एक रन दौड़कर लिया। जबकि छह रन एक्स्ट्रा के तौर पर आए।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा डाले गए सबसे महंगे ओवर का पूरा हाल

पहली गेंद: शॉर्ट गेंद थी जिसपर बुमराह ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ चौका जड़ा। 

दूसरी गेंद: ब्रॉड ने बाउंसर मारी और गेंद बुमराह और विकेटकीपर को छकाकर बाउंड्री पार चली गई। अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया और भारत को 5 वाइड के रन मिले।  

दूसरी गेंद: गेंद बुमराह के बल्ले का टॉप ऐज लेकर विकेटकीपर के ऊपर से 6 रनों के लिए बाउंड्री गई। अंपायर ने ओवर स्टेप के लिए इसे नो बॉल करार दिया और भारत को 7 रन मिले।

Advertisement

दूसरी गेंद: यॉर्कर के प्रयास में फुलटॉस और बुमराह ने उसे मिड ऑन के ऊपर से चौका जड़ दिया। 

तीसरी गेंद: गुडलेंथ गेंद बुमराह के बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्टंप्स के बगल से 4 रनों के लिए निकल गई। 

चौथी गेंद: इसके बाद भी बुमराह नहीं रुके, शॉट खेलने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बुमराह गिरे, लेकिन फिर भी उन्होंने चौका जड़ दिया। 

Advertisement

पांचवीं गेंद: बुमराह ने लेग स्टंप्स की गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेजा। 

छठी गेंद: आखिरी गेंद पर संयम दिखाते हुए सिर्फ दौड़कर एक रन लिया।

बता दें कि इससे पहले टेस्ट में सबसे महंगा ओवर 28 रन का था। आर पीटरसन (2003), जेम्स एंडरसन (2013) और जो रूट (2020) ने एक ओवर में 28 रन लुटाने का अनचाहा कारनामा किया था। 

Advertisement

इस महंगे ओवर के चलते पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर 400 के पार पहुंच गया। ऋषभ पंत (146) और रविंद्र जडेजा (104) के शानदार शतक और अंत में कप्तान बुमराह की 16 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 416 रन बनाए हैं।  

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड ब्रॉड के नाम ही है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में हुए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के जड़कर कुल 36 रन बटोरे थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार