India vs Bangladesh Test 2024: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है।  टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से बुमराह को आराम दिया गया है, वह जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। 

Advertisement

बुमराह भारतीय टीम के प्रुमख गेंदबाज हैं और टीम मैनेमेंट उनके वर्कलोड को लेकर सावधानी बरतना चाहता है। मैनेजमेंट चाहता है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और अगले साल होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फिट रहें। 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई भारतीय खिलाड़ियों से सिलेक्शन कमेटी ने दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए पूछा है। लेकिन इसमें जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल नहीं है। 

रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को वर्कलोड के लिए और आराम दिया गया है। सिलेक्टर्स उन्हें लेकर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेलने को लेकर चर्चा होगी।  भारतीय टीम को अगले चार महीने में 10 टेस्ट मैच केलने हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैच सीरीज के अलावा भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इस शेड्य़ूल को देखते हुए सिलेक्टर्स बुमराह के आराम को जारी रख सकते हैं। 

मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी

Advertisement

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बांग्लादेश सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। वह घुटने की सर्जरी की चलते टीम से बाहर चल रहे थे। वह भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में खेले थे। 

 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार