जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (10 जनवरी) से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों (India vs Sri Lanka ODI) की सीरीज में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। बोर्ड ने उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी ना करने का फैसला किया गया है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज जारी कर बताया, " टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह को गेंदबाजी के लिए पूरी तरफ फिट होने में और समय लगेगा। एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। ऑल इंडिया सीनियर कमेटी ने बुमराह की जगह किसी रिप्लेसमेंट का फैसला नहीं किया है। "

Advertisement

इससे पहले बीसीसीआई ने 3 जनवरी को मीडिया रिलीज जारी कर बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल करने का ऐलान किया था।

बुमराह चोट के कारण सितंबर 2022 से टीम से बाहर चल रहे हैं। पीठ के चोट के कारण वह आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। 

बुमराह को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और आगे वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। इसलिए नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) की सिफारिश के बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ना खिलाने के फैसला किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से होने वाली वनडे सीरीज में बुमराह के लौटने की उम्मीद है। 

बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। 

Advertisement

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच गुवाहटी में होगा। इसके बाद दूसरा वनडे 12 जनवरी को कोलकाता में और तीसरा और आखिरी वनडे 15 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार