13 जनवरी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मुंबई को यहां एमए. चिदम्बरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में तमिलनाडु को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 488 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और तीसरे दिन सोमवार का दिन खत्म होने तक तमिलनाडु के पहले पारी में सात विकेट महज 249 रनों पर ही चटका दिए हैं।

Advertisement

स्टम्प्स की घोषणा होने तक रविचंद्रन अश्विन 47 और साई किशोर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में मुंबई के ओपनर बल्लेबाज जय-बिस्टा ने स्लिप में एक ऐसा कैच लपका जिसकी चर्चा हो रही है। सोशल साइट पर जय-बिस्टा के कैच की तारीफ फैन्स करते नहीं थक रहे हैं। 

Advertisement

जय-बिस्टा ने तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत का कैच स्लिप में एक साथ से ड्राइव लगाकर लपका। जय-बिस्टा ने तीसरे दिन यह बेहतरीन कैच लपककर हर किसी का दिल जीत लिया। यहां देखिए लाजबाव कैच

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार