WI vs NZ 2nd ODI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (WI vs NZ ODI Series) का दूसरा मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां कीवी टीम (New Zealand Cricket Team) ने 32.4 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल करके कैरेबियाई टीम (West Indies Cricket Team) को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के जीत के सबसे बड़े हीरो स्पिन गेंदबाज़ जेडन लेनॉक्स (Jayden Lennox) रहे, जिन्होंने विकेट का पंजा खोला। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुयाना के मैदान पर न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने ही टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जो कि 36 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 138 रन बनाकर ऑल आउट हुए। उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ जॉन कैंपबेल ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 41 गेंदों पर 43 रन बनाए।
उनके अलावा अमीर जंगू ने 41 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली, वहीं अकीम अगस्ते और कीसी कार्सी 18-18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम के बाकी सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए।
बात करें न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को जेडन लेनॉक्स ने अपनी स्पिन गेंदबाज़ी से जमकर कहर बरपाया और 8 ओवर में महज़ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने शाई होप (16 गेंदों पर 07 रन), शेरफेन रदरफोर्ड (08 गेंदों पर 08 रन), गुडाकेश मोती (16 गेंदों पर 01 रन), मैथ्यू फोर्ड (05 गेंदों पर 01 रन) और विटेल लॉज़ (04 गेंदों पर 00 रन) का विकेट झटका। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल (9 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट) और मिचेल सेंटनर (7 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट) ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।
यहां से अब न्यूजीलैंड को जीत हासिल करने के लिए 139 रन बनाने थे जिसका पीछा करते हुए टॉम लैंथन ने 61 गेंदों पर नाबाद 37 रन, माकइल ब्रेसवेल ने 26 गेंदों पर नाबाद 24 रन, विल यंग ने 31 गेंदों पर 28 रन, डेरिल मिचेल ने 43 गेंदों पर 28 रन और हेनरी निकोलस ने 29 गेंदों पर 17 रन बनाए। तो ऐसे न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल करके दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता और सीरीज में दमदार वापसी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चले कि कैरेबियाई टीम के लिए खाली पियरे ने 9 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने भी एक-एक विकेट झटका। हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला सके। अब ये पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।