भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (12 जनवरी) को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरे वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए। यह भारत का इस फॉर्मेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले साल 2017 में आय़रलैंड के खिलाफ ही 2 विकेट के नुकसान पर 358 रन और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वड़ोदरा में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे।

Advertisement

भारत के लिए इस मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना ने 73 रन, प्रतिका रावल ने 67 रन, हरलीन देओल ने 89 रन की पारी खेली। वहीं जेमिमा रोड्रिगेज ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 91 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 102 रन बनाए।

Advertisement

जेमिमा का खास रिकॉर्ड

जेमिमा की भारतीय महिला वनडे इतिहास की दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर (6 शतक) ने ही ऐसा किया था। इस दौरान उन्होंने वनडे में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए है। वह भारत की पांचवीं महिला क्रिकेटर बनीं हैं, जिन्होंने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया था। 

पहली बार हुआ ऐसा

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इस मुकाबले में स्मृति और प्रतिका ने पहले विकेट के लिए 156 रन, वहीं हरलीन और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 183 रन जोड़े। महिला वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो 150 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी में 4 अलग-अलग बल्लेबाज शामिल हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार