WPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 204 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए पारी को संभाला, जबकि लौरा वोल्वार्ट ने उनका बखूबी साथ निभाया। अंत के ओवरों में चिनेल हेनरी ने आक्रामक बल्लेबाज़ी कर स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया। 

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 49 रन जोड़े। लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों में 20 रन जोड़े।

इसके बाद लौरा वोल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को मजबूती दी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 76 रन की अहम साझेदारी हुई। जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फॉर्म में बल्लेबाज़ी करते हुए 37 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 57 रन बनाए, वहीं लौरा वोल्वार्ट ने 25 गेंदों में 44 रन की तेज़ पारी खेली।

अंत के ओवरों में चिनेल हेनरी ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया और लौरा वोल्वार्ट के साथ चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों में 55 रन जोड़ दिए। चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोकते हुए दिल्ली का स्कोर 203 रन तक पहुंचा दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेंदबाज़ी में अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे और नदीन डी क्लर्क को ही 1-1 विकेट मिल पाया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन):
 ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार