Jharkhand vs Nagaland, Ranji Trophy: मिडल ऑर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाजों की बदौलत झारखंड ने नागलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 880 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 17 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) के शानदार दोहरे शतक, शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem) और विराट सिंह (Virat Singh) के अर्धशतक के दम पर झारखंड की टीम इस आंकड़े तक पहुंची। 

Advertisement

बता दें कि यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। झारखंड के लिए कुशाग्र ने सबसे ज्यादा 266 रनों की पारी खेली। वहीं शाहबाज ने 177 रन और विराट ने 107 रन बनाए। इसके अलावा अनुकुल रॉय (59 रन) और राहुल शुक्ला (नाबाद 85) के बल्ले से अर्धशतक निकले। 

Advertisement

रणजी ट्रॉफी इतिहास के टॉप 4 सबसे बड़े टीम स्कोर

944/6d - हैदराबाद बनाम आंध्र प्रदेश, सिकंदराबाद (1993-94)

912/8d - होल्कर बनाम मैसूर, इंदौर (1945-46)

912/6d - तमिलनाडु बनाम गोवा, पणजी (1988-89)

Advertisement

880/10 - झारखंड बनाम नागालैंड, कोलकाता (2021-22)

टूटा 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुमार कुशाग्र सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 250 या उससे ज्यादा की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कुशाग्र ने 17 साल 141 दिन की उम्र में यह कारनामा किया हैय़ 

Advertisement

कुशाग्र ने इस मामले में 47 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उनसे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम था। मियांदाद ने साल 1975 में नेशनल बैंक ऑफ पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में करांची के लिए खेलते हुए 17 साल 311 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर झारखंड के ईशान किशन हैं, जिन्होंने 18 साल 111 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार