भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का कहना है कि लंबे समय बाद खेल रहे होने के कारण लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगता है।

Advertisement

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत को जहां पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था वहीं मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया।

Advertisement

दूसरे वनडे मैच में झूलन ने 42 रन देकर चार विकेट झटके और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। झूलन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रन पर रोक दिया और 28.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच जीता।

झूलन ने कहा, "पहले मैच में हम काफी दिन बाद खेलने उतरे थे और जब आप इतने दिनों के अंतराल के बाद खेलने उतरते हैं तो आपको लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगता है। उस मुकाबले में हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले।"

"लेकिन आज हमने अपनी राणनीति पर अच्छे से काम किया। हमारे लिए यह अच्छा मुकाबला था। टीम ने आज अनुशासन में गेंदबाजी की। मैं बस सही जगह गेंदबाजी करना चाहती थी। पहले मैच में मैंने ऑफ स्टंप्स के बाहर गेंदबाजी की लेकिन आज सही क्षेत्रों में गेंद डाली।"

उन्होंने कहा, "जब आप लखनऊ में सुबह मुकाबले खेलते हैं तो यहां पिच पर थोड़ी नमी होती है। ऐसे में शॉट लगाना इतना आसान नहीं होता। ऐसे सपाट पर पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होता है। अगर इस पिच पर पहले गेंदबाजी कर रहे हैं तो गेंदबाजों को फायदा पहुंचता है।"

Advertisement

झूलन ने कहा, "जब आप लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करते हैं तो आपको बेसिक पर काम करने की जरूरत होती है। जिस रूटीन का आप पालन कर रहे हैं आपको उसे बरकरार रखना होता है। हमें पता है कि हमारी टीम अच्छी है। हम हार पर ज्यादा चर्चा नहीं करते।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार