जिम्मी नीशम (Jimmy Neesham) ने इंग्लैंड के खिलाफ आबू धाबी में खेले गए सेमीफाइनल में अपनी तूफानी पार से मैच का पासा पलटा, जिसके चलते न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में पहुंच गई है। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को आखिरी चार ओवरों में जीत के लिए 57 रन चाहिए थे, लेकिन उसने एक ओवर बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इस दौरान नीशम ने 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच डेरिल मिचेल ने 47 गेंदों में चार चौकों औऱ चार छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। 

Advertisement

इस मुकाबले के बाद इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें न्यूजीलैंड के डगआउट में सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ जीत का जश्न मना रहे हैं, सिर्फ नीशम को छोड़कर। इस फोटो में पूरी टीम जश्न मनाते हुई दिख रही है जबकि नीशम शांत होकर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके चेहरे पर कोई हाव भाव नहीं दिख रहा था। मैच के बाद वह काफी देर तक कुर्सी पर ही बैठे रहे थे।  

इस फोटो के बाद यह सवाल उठ रहा था कि नीशम ने जश्न क्यों नहीं बनाया। स्टार ऑलराउंडर ने खुद ट्विटर पर इसका जवाब दिया है। 

नीशम ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, “ काम खत्म हो गया ? मुझे ऐसा नहीं लगता।”

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान नीशम द्वारा डाले गए 49वें ओवर के दौरान मुकाबला पलटा था। ऐसे में नीशम चाहते होंगे की वह फाइनल में जीत के बाद ही जश्न मनाएं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार