रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने मंगलवार (27 मई) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ हुए आईपीएल 2025 के मुकाबले तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे जितेश ने 257.58 की स्ट्राईक रेट से 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। 

Advertisement

इस मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत  ने शतक लगाया और 61 गेंदों में नाबाद 118 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन बनाए।

इसके जवाब में आरसीबी ने 18.4  में 4 विकेट गवाकर ही आसानी से जीत हासिल कर ली। जिसमें जितेश के अलावा विराट कोहली ने 30 गेंदों में 54 रन बनाए। 

तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

जितेश ने आईपीएल में सफल रनचेज में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 70- 70 रन की पारी खेली। 

Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी पारी

जितेश ने आईपीएल इतिहास में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। इस लिस्ट में उन्होंने धोनी को पछाड़ा, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। 

11 ओवर के बाद सबसे बड़ी पारी

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल में 11वें ओवर के बाद बल्लेबाजी करने उतरने के बाद सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड जितेश ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले इस लिस्ट में राशिद खान टॉप पर थे, जिन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 79 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार