Jitesh Sharma Amazing Scoop Shot in IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए। इस बार भी आरसीबी को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

जितेश ने सिर्फ 10 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। इन दो छक्कों में एक छक्का तो ऐसा था जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए और पंजाब के खेमे में खलबली मचा दी। कीवी पेसर मैच का 17वां ओवर फेंकने आया और जितेश के साथ लियाम लिविंगस्टोन ने भी उन्हें रिमांड पर ले लिया।

Advertisement

ओवर की पहली ही गेंद पर जितेश ने शॉर्ट बॉल पर ऐसा शानदार स्कूप शॉट खेला जिसने फैंस को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी। कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर इस शॉट को सूर्या के स्कूप शॉट से भी बेहतर बताया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया परा काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जितेश यहीं नहीं रुके और अगली ही गेंद पर जैमीसन ने लेंथ पर गेंद फेंकी जिस पर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्रीज से बाहर निकलकर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से लंबा छक्का जड़ दिया। आरसीबी के बल्लेबाजों ने तो स्कोरबोर्ड पर रन लगा दिए हैं लेकिन अब उन्हें पहली ट्रॉफी जितवाने की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर होगी। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 191 रनों का पीछा करते हुए  9 ओवर में 2 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार