रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी जितेश शर्मा ने कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बयान दिया था जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी लेकिन जितेश उसके बावजूद अपने बयान पर अड़े हुए हैं। ये विवाद तब शुरू हुआ जब RCB के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने सूर्यवंशी को "गैर-पेशेवर" बताया।
हालांकि, जैसे-जैसे चर्चा तेज़ हुई, जितेश शर्मा ने अपने बयान के पीछे के संदर्भ को स्पष्ट किया। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके शब्दों का मतलब उस युवा खिलाड़ी की क्रिकेटिंग क्षमता की आलोचना करना नहीं था। शर्मा के अनुसार, ये टिप्पणी हल्के-फुल्के और अनौपचारिक अंदाज़ में की गई थी और वो अब भी अपने बयान पर अड़े हुए हैं उन्हें लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता।
वायरल वीडियो में जितेश र्मा ने कहा, "मैंने उसे इसीलिए कहा था क्योंकि वो ऐसा है। वो मेरा अच्छा दोस्त है। मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं। वो 15 साल का बच्चा है जिसे आईसक्रीम पसंद है। वो मेरे रूम पर आता है आईसक्रीम खाता है। मेरे घर पर भी आता है और हम बहुत मस्ती करते हैं। ऐसे में लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। उनसे बहुत ज़्यादा पेशेवर रवैये की उम्मीद की जाती है, क्योंकि उन्हें इस स्तर पर प्रदर्शन करना है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, अगर RCB के पिछले मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने अपने होम ग्राउंड पर RCB को मात देकर साल 2026 के आईपीएल की पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिती काफी बेहतर कर ली है। वो टूर्नामेंट में अपने 9 मैच खेलकर 5 जीत और 10 अंक के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। बात करें अगर बेंगलुरु की तो वो 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक के साथ दूसरी पॉजिशन पर है। उनसे ऊपर सिर्फ पंजाब किंग्स की टीम (8 मैचों में 6 जीत और 13 अंक) है। इनके अलावा टॉप-4 में सनराइजर्स हैदराबाद (9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक) और राजस्थान रॉयल्स की टीम (9 मैचों में 6 जीत और 12 अंक) है।