ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर जो बर्न्स (Joe Burns) के तूफानी शतक के दम पर इटली ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालीफायर के मुकाबले में रोमानिया को 160 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। बर्न्स ने 55 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 52 गेंदों में शतक पूरा किया। बता दें कि बर्न्स अपनी मां की विरासत के कारण इटली के लिए खेलने के योग्य हुए हैं।

Advertisement

34 साल के बर्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2014 से 2020 तक 23 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके नाम 3 शतक दर्ज हैं। 

Advertisement

बर्न्स दुनिया के छठे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने दो देशों के लिए इंटरनेशनल शतक जड़ा है। उनसे पहले केप्लर वेसल्स, एड जॉयस, मार्क चैपमैन, इयोन मोर्गन औऱ गैरी बैलेंस ने ही यह कारनामा किया था। 

इटली की टीम पिछली बार यूरोपियन क्वालीफायर में नंबर 3 पर रहने के बाद 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सकी थी। 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इटली ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे। इसके जवाब में रोमानिया की टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें बर्न्स ने दो कैच भी पकड़े। 

Also Read: Live Score

Advertisement

2026 टी-20 वर्ल्ड कप श्रीलंका औऱ भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें 20 टीमें शामिल होंगी। 12 टीम सीधे टूर्नामेंट में एंट्री करेंगी, जबकि 8 टीमें क्वालीफायर खेलकर पहुंचेगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार