बारबाडोस, 10 मार्च (CRICKETNMORE)| एलेक्स हेल्स (110) और जो रूट (101) की शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने किग्स्टन ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे वन डे मैच में वेस्टइंडीज को 186 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करते हुए तीन वन डे मैचों की श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 329 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे वेस्टइंडीज की टीम हासिल नहीं कर पाई और 142 रनों पर सिमट गई। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी। केवल तीन विकेट के नुकसान पर टीम ने 232 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था, लेकिन 263 को कुल योग तक हेल्स और रूट के विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और टीम 328 रनों पर ही सिमट गई। 

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जेसन होल्डर को तीन, एश्ले नर्स को एक सफलता हासिल हुई। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 45 के कुल योग पर टीम अपने छह विकेट गंवा चुकी थी, जिसके कारण उसकी पारी 142 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए जोनाथन कार्टर ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं स्टीवन फिन को दो तथा बेन स्टोक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार