इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने दिल जीत लिया है। जो रूट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो तीसरे टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद, स्टंप्स की ओर तेजी से दौड़ लगाते हैं एक स्टंप को उखाड़ते हैं और उसे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल को सौंप देते हैं। डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने इस सीरीज में दोनों पक्षों की ओर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की थी।

Advertisement

कीवी ऑलराउंडर ने तीनों टेस्ट मैचों की इस सीरीज में प्रत्येक मैच में शतक लगाया। डेरिल मिचेल ने इस सीरीज में 107.6 की औसत से 538 रन बनाए और उन्हें न्यूजीलैंड की तरफ से प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। डेरिल मिचेल को स्टंप देने वाले रूट के दिल छू लेने वाले इस गेस्चर से फैंस काफी खुश हैं।

Advertisement

बता दें कि बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रेंडन मैकुल्लम के कोच बनते ही इंग्लैंड टीम की कायापलट हो गई है। एक साल से अधिक समय तक कोई भी टेस्ट सीरीज ना जीतने के बाद अब इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स युग में न्यूजीलैंड को 3-0 से सीरीज में शिकस्त दी है। 

यह कोई आम सीरीज जीत नहीं थी, यह स्टोक्स एंड कंपनी की ओर से दुनिया को एक संदेश था कि अब वो हदपार एग्रेसिव क्रिकेट खेलने वाले हैं। तीनों ही टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टीम ने 275 से ज्यादा रनों को चेज करके मुकाबले जीते हैं। वहीं इंग्लिश बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक से रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार