टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। विराट की हरकत पर फैंस की नजरे रहती हैं। इस बीच विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिल में भारतीय कप्तान के प्रति आदर का भाव और बढ़ जाएगा।

Advertisement

ओवल टेस्ट मैच के दौरान पवेलियन की ओर जाते वक्त विराट कोहली के रास्ते में एक खाली बोतल पड़ी होती है। विराट कोहली रास्ते में पड़ी बोतल को इग्नोर करके निकलने की बजाए झुककर उस बोलत को रास्ते से हटाते हैं और अपने हाथों में पकड़कर उसे ले जाते हैं। वहीं सेम सिचुएशन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के सामने भी आती है।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के सामने भी बोतल उसी अवस्था में पड़ी रहती है लेकिन वह अपने सामने पड़े कचरे पर ध्यान तक नहीं देते और वहां से चलते बनते हैं। फैंस विराट कोहली के इस गेस्चर पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल भी हो रहा है।

वहीं अगर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम पांचवा टेस्ट मैच जीतकर इस सीरीज को ड्रॉ करना चाहेगी वहीं टीम इंडिया की कोशश होगी कि इंग्लैंड को अंतिम टेस्ट मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा किया जाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार