आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें उन्होंने अपने स्क्वॉड को दो टीमों में बांटा। इस प्रैक्टिस मैच में पर्पल नाइट्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और अनुकूल रॉय ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने गोल्डन नाइट्स के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर धुलाई की।

Advertisement

रघुवंशी ने तो 55 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी में 9 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में मलिक को एक ऐसा स्टाइलिश छक्का मारा जो आप सिर्फ स्पिनर्स के खिलाफ ही मारने की उम्मीद करते हैं। रघुवंशी ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर घुटना टेककर स्वीप स्टाइल में ये छक्का लगाया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर अनुकूल रॉय का नो लुक सिक्स भी किसी से कम नहीं रहा। उमरान की गेंद पर ही अनुकूल ने ये नो लुक सिक्स लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर इस मैच की बात करें तो गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। टीम के लिए कप्तान रिंकू सिंह के अलावा खतरनाक ओपनर टिम सिफर्ट ने भी 13 गेंदों में 30 रन और आर एम्ब्रीस ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी महज 16 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेलकर अपने टैलेंट का परिचय दिया। जवाब में एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्पल नाइट्स ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़ते हुए 55 गेंदों में 103 रन बनाए और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार